गुरु बिना ग्यान कहा| उसके ग्यान का आदी ना अंत यहा| गुरूने दि शिक्षा जहा| उठी शिष्टाचार की मूरत वहा|
चौफेर न्यूज – इनके सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया|इसी अवसर पर सर्वप्रथम ज्ञान की देवी सरस्वती माता का पूजन स्कूल की प्रधानाचार्या सौ.भारती पंजाबी मॅम सौ.वैशाली लाडे मॅम व्यवस्थापक वैभव सोनवणे सर तुषार देवरे सर एक दिवसीय उपप्रधानाचार्य श्री.नितीन राजपूत सर ने किया|
इस अवसर पर कार्यक्रम का सूत्रसंचालन नववी कक्षा की छात्रा मृणाल भामरे और धनश्री कुवर ने किया| कक्षा पाचवी की छात्रा श्रेष्ठा पंजाबी ने अपने भाषण मे शिक्षक कोने दिये ज्ञान के उपलक्ष मे उनके आभार व्यक्त किये तथा आठवी कक्षा की छात्रा भाग्यश्री चोरडिया ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा की सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान और बडे शिक्षक थे शिक्षा के क्षेत्र में उनका बडा योगदान रहा|उनके शिक्षा के प्रति लगन और शिक्षकों के प्रति आदर को देखते हुए उनके जनमदिन को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाते है|स्कूल के अध्यापक श्री.गौतम सर ने कहा कि शिक्षक हमे सही और गलत का फर्क बताकर हमारे चरित्र का निर्माण करते है |शिक्षक सही मार्गदर्शन के साथ हमारे भविष्य को उज्वल बनाते है| इसलिये शिक्षकों का स्थान माता पिता से ऊपर होता है ऐसा कहा|स्कूल के प्रधानाचार्या सौ.भारती पंजाबी मॅमने कहा कि शिक्षक छात्रोंको निस्वार्थ भाव से शिक्षा प्रदान करते है हमारे अंदर की बुराई हमको दूर कर हमे एक बेहतर इन्सान बनाते है शिक्षको के इस योगदान के लिए हमे अपने शिक्षकों का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए और सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी| प्रधानाचार्या सौ.वैशाली लाडे मॅमने एक कहानी द्वारा संदेश दिया कि अपने ज्ञान को बाटते रहना चाहिए जिसे ज्ञान की वृद्धि हो सभी अध्यापक वर्ग छात्रो ने फुलोका गुलदस्ता देकर सम्मान किया शिक्षक दिवस पर कक्षा आठवी से लेकर बारावी तकके छात्रो ने प्रधानाचार्य,व्यवस्थापक व अध्यापक बने छात्र ने अपने कार्य एवम अध्यापन का कार्य बखुबी निभाया| इसी अवसर पर कक्षा आठवी के छात्रोने गुरु के सम्मान में गीत गाया तथा आठवी और नववी कक्षा के छात्रो ने सुंदर फलक लेखन एवम रंगोली बनाई तथा कक्षा पहली और दुसरी की छात्रों ने शिक्षकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाये कक्षा तिसरी चौथी के छात्रों ने शिक्षकों के लिए फुलो के गुलदस्ते तयार किये पाचवी कक्षा के छात्रों ने शिक्षकों के दिये ज्ञान का आभार प्रदर्शित करने वाले व्हिडिओ बनाये तथा कक्षा 8 से दसवी कक्षा तक के छात्रों ने पावर पॉइंट प्रेझेंटेशन तयार किया इस प्रकार इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अध्यापक वर्ग एवम कर्मचारी वर्ग ने योगदान दिया|





















